पीलीभीत : गोवंशीय पशुओं का वध करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया।

पूरनपुर। नहर किनारे गोवंशीय पशुओं का वध करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से कारतूस तमंचों के अलावा पशु काटने के उपकरण बरामद कर जेल भेज दिया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के माधोपुर पुल के पास तस्करों ने झाड़ियां में 16 जुलाई को गोवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके अवशेष पड़े पर टांग दिए थे। जानकारी लगने के बाद गोरक्षा प्रमुख शिवम भदोरिया ने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने गौ रक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल के शिवम भदौरिया कि ओर से अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 17 जुलाई को पुलिस ने आरोपी शानू उर्फ सागर निवासी पूरनपुर के लाइनपार को जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर घुंघचाई पुलिस ने मदारपुर के पास फुरकान निवासी पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी कामिल उर्फ मुरादी पुत्र गट्टा को पकड़ लिया। आरोपियों के पूछताछ में गौकशी की घटना करना कबूल किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पशु काटने के उपकरण, 315 वोर के दो तमंचे,दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों पर पूरनपुर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया गौकशी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।