पीलीभीत:बाघ की दहशत से लोग परेशान, विभाग ने पिंजरा लगाया

पूरनपुर/पीलीभीत। बाघ को पकड़ने के लिए खेत में लगाए गए
पिंजरे में बाघ नही फंसा सका। विभाग की टीम निगरानी में जुटी रही।तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरिया मझरा के मौजा गांव चिरागा खुटार रेंज के मंडन पुर जंगल से लगा हुआ है। गांव जंगल से सटा होने के चलते आए दिन जंगल से निकलकर वन्यजीव आवादी में पहुंच जाते है। चिरागा गांव के पास खेतों में तीन दिनों से बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। चार दिन पहले गांव के एक सिख फार्मर की पशुशाला से बाघ बकरियों पर हमला कर खींच ले गया था। गन्ने के खेत में उसको निवाला वना लिया। लोगों ने मवेशियों पर हमला करने की जानकारी बन विभाग को दी। जिस पर बन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम लगातार निगरानी में कर है। बाघ की लोकेशन की जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए एक खेत में पिंजरा लगाया गया था। लेकिन अभी तक बाघ कैद नही हो सका है। हालांकि वन विभाग की टीम तीसरे दिन बुधवार को भी बाघ को जंगल में खदेड़ा ने के लिए टीम मौके पर बाघ की निगरानी कर रही है। बाघ की दहशत के चलते लोगों का कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। दिन ढलते ही लोग घरों में कैद हो रहे है। विभाग की ओर से लोगों को सर्तक भी किया जा रहा है।