पीलीभीत :जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान व जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। संचारी रोग अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग व सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई व दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाना है। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण एवं दस्तक अभियान नगर पालिका, शिक्षा, पशु पालन, कृषि, वन, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए रोगों से बचाव हेतु कार्य कराये जायेगें। जिसमें नगरीय क्षेत्रों में नाला/नालियों की साफ सफाई, उथले हैण्डपम्पों का चिन्हिकरण सहित विभिन्न कार्य किये जायेगे। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को साफ सफाई के प्रति जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जुनोटिक, रोगों से बचाव हेतु आबादी वाले क्षेंत्रों से सूकर बाडों को दूर रखने के साथ साथ पशु पालकों को पशु पालन स्थल की साफ सफाई रखने हेतु जागरूक किया जायेगा। तालाबों में गमबुझिया मछली को छोड़ा जाये जिससे की मच्छर के लार्वा को नष्ट हो सके। डायरिया रोको अभियान के तहत ओ आर एस एवं जिंक की गोलियां वितरित कराई जाये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु समस्त विकास खण्डों पर एमओआईसी अपने निर्देशन में आंगनबाड़ी, पशुपालन विभाग के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायतीराज सहित सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव व नगरों में साफ सफाई के साथ जल भराव व गन्दगी के स्थानों पर लार्वा को नष्ट करने हेतु दवाईयों का छिड़काव कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृहद अभियान संचालित कर सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही की जायेगी। दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनवाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से डोर टू डोर भ्रमण कर खांसी, जुकाम, बुखार, क्षय रोगी, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया जाये और उन्हे दवाईयॉ दी जाये।
इसके उपरान्त जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की समीक्षा के दौरान की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों यथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को निर्देशित किया गया, स्टॉप डायरिया कैंपेन में ओ,आर,एस,एवं जिंक की उपलब्धता एवं ओ,आर,एस,एवं जिंक का नियमानुसार वितरण हेतु सभी विभागों को निर्देशित किया गया, नेशनल क्वालिटी एसयो रैंस (एनक्यूए) प्रगति की गहन समीक्षा की गयी एवं सभी इकाईयों को मानकानुसार तैयार कर प्रमाणीकृत कराया जाए, मातृ मृत्यु समीक्षा की गयी जिस हेतु निर्देशित किया गया कि समस्त मातृ मृत्यु को समय से रिपोर्ट किया जाए, जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थागत प्रसवों को बढाने एवं मंत्र एप्प के माध्यम से 24 से 48 घन्टें के अन्दर भुगतान पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एफ0आर0यू0समीक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, टीकाकरण, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आभा आई0डी0 प्रगति, समस्त आनलाइन पोर्टल (आर0सी0एच0, ई-कवच, मंत्र आदि) पर समय से डाटा के अंकन हेतु निर्देशित किया गया, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सी0एच0ओ0 की समय उपस्थिति एवं कार्यों को सुधारने हेतु निर्देशित किया गया, ई-संजीवनी प्रगति, वित्तीय व्यय आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा समस्त एम0ओ0आई0सी0 को समस्त सूचकांकों में सुधार किया जाए एवं समस्त विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया साथ ही आकांक्षी ब्लाक पूरनपुर को विशेष ध्यान देने हेतु एवं आर0सी0एच0 पोर्टल की प्रगति में सुधार हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास), समस्त एम0ओ0आई0सी0 एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित की गई समीक्षा बैठक।
