कासगंज : सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध पोस्टकार्ड अभियान जारी

कासगंज।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ द्वारा चलाया जा रहा टीईटी अनिवार्यता विरोधी आंदोलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद कासगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव और महामंत्री मुनेश राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को बीआरसी गंजडुंडवारा पर शिक्षकों द्वारा आज टी ई टी अनिवार्यता के विरोध में पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पोस्ट कार्ड प्रेषित कर वर्षों से पूरी लगन एवं निष्ठा से कार्यरत शिक्षकों को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश से संसद के माध्यम से विधेयक लाकर छूट प्रदान करने की मांग की गई। विकास खंड गंजडुंडवारा के अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत और महामंत्री पवनेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को इसका जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर मुन्नवर हुसैन, अखिलेश शाक्य, भगवान सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप कुमार, सिद्धार्थ, रंजीत, नदीम, मो.कलीम, सुदर्शन, विकास गौतम, मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment