आईटीआई परिसर में रोजगार मेला 17 मार्च 2026 को।
कासगंज: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किसरौली कासगंज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 17 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से सांय 03 बजे तक किया जायेगा। रोजगार मेले में प्डच्म्त्।प्स् ।न्ज्व् प्छक्न्ैज्त्प्म्ै के द्वारा समस्त व्यवसायों में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुये प्रधानाचार्य आईटीआई जहीर आलम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ आईटीआई परिसर में होने वाले रोजगार मेले में सम्मिलित होकर रोजगार पाने का लाभ उठायें।
