कासगंज पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी जिलाधिकारी प्रणय सिंह पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

कासगंज : आज पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की चेकिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में कुल 3120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2312 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 808 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल 3120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2310 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 810 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सकुशल एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Leave a Comment