कन्नौज: रामलीला में ताड़का वध की लीला हुआ मंचन

कन्नौज। कस्बा हसेरन के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला कार्यक्रम में रविवार ताड़का वध की लीला का कार्यक्रम दिखाया गया। कस्बा हसेरन के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में गुरु विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगने के लिए अयोध्या पहुंचे। तपस्या करने पर रक्षा यज्ञ को विध्वंस करते थे। जिसको लेकर ऋषि विश्वामित्र दशरथ के पास पहुंचकर राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए लेकर आए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने एक ही बाण से ताड़का का उद्धार किया। वही मरीज को समुद्र के तट के पार फेंक दिया। रामलीला में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम दिखाया गया। रामलीला देखने लोगों की अपार भीड़ रही। रामलीला लीला अध्यक्ष मुन्नालाल रावत ने बताया गांव की रामलीला करीब 84 वर्षों से लगती आ रही है। इस परंपरा को निभाते हुए हम सभी स्थानीय लोग किरदार निभाते हुए काम करते हैं। आज के युग में प्रभु श्री राम बताएं मार्गों पर चलना हम सब का कार्य है। जब जब पाप बढ़ता है तब तब प्रभु किसी न किसी रूप में इस पृथ्वी पर अवतार लेकर पाप को समाप्त करते हैं। रामलीला से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम से हम सभी कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment