कन्नौज में अग्नि वीर बलिदान , खबर मिलते ही घर में पसरा मातम ?

राजस्थान में ड्यूटी के दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अग्नि वीर झुलस गया। उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आर्मी एयर डिफेंस कर के अफसर ने हादसे की जानकारी घर के लोगों को दी। जानकारी होते ही घर परिवार में मातम छा गया। अग्नि वीर में तैनात कन्नौज का लाल बलिदान हो गया। कन्नौज जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के उमर्दा के पास भरखरा गांव निवासी राकेश पाल का पुत्र सौरभ पाल उम्र 24 वर्ष 2022 में अग्नि वीर के तहत आर्मी डिफेंस कोर में भर्ती हुआ था। अक्टूबर में उसकी नियुक्ति राजस्थान के भरतपुर में हुई थी। ड्यूटी के दौरान अपने साथियों के साथ कमरे में खाना बना रहा था। तभी अचानक खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग को बुझाते समय आग की चपेट में आ गया। आग से झुलस गया। अफसरो ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सौरभ पाल ने दम तोड़ दिया। वहीं इसकी सूचना आर्मी एयर डिफेंस अफसरो ने घर परिवार को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। गांव में सन्नाटा पसर गया। घर के लोग भरतपुर चले गए। सौरभ छुट्टी लेकर जुलाई में घर आया था। दीपावली त्यौहार पर आने की बात कह कर 13 जुलाई को वापस चला गया। सौरभ की मां का कई साल पहले निधन हो गया। वही बड़ी बहन पूजा और अर्चना की शादी हो गई। छोटा भाई उत्कर्ष बीएससी पास कर पुलिस की तैयारी कर रहा है। उसका सपना है देश की रक्षा करना। खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment