कन्नौज : प्राचीन सिद्ध पीठ मां फूलमती मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन रही भक्तों की भीड़ ?

नवरात्र के महापर्व पर इत्रनगरी देवी मां के जयकारों से गूंजायमान है। भोर होते ही हजारों की संख्या में श्रृद्धालु महिलाएं और पुरुष देवी मंदिरों में पहुंचकर माता के जयकारे लगाते हुए पूजन अर्चन कर कुटुम्बजनों की सुख समृद्धि एवं देश में शान्ति तथां सद्भाव की कामना कर रहे हैं। शनिवार को शहर के देवी मन्दिरों सहित मां दुर्गा के पाण्डालों में आचार्यों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर देवी मां की आराधना की गई। शहर स्थित इत्रनगरी के सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मन्दिर, मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देवी मन्दिर, मां भद्रकाली मंदिर, काली दुर्गा मन्दिर, क्षेमकली मन्दिर, चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर, तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर, नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर समेत अन्य शक्तिपीठों पर देवी भक्तों की दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देवी मां के भक्तजनों द्वारा मन्दिरों में जय अंबे गौरी मैया, जय श्यामा गौरी, तुमको निशि दिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवजी के स्वरों से देवी मंदिर गुंजायमान हो रहे थे। देवी मां के भक्तों ने माता रानी का नारियल, चुनरी तथा फूल एवं अक्षत, चंदन,धूप आदि वैदिक ढ़ंग से माता की पूजा अर्चना की। नवरात्र पर शहर में विभिन्न पाण्डालों में पूजन अर्चन के बाद देर शाम देवी मां की महाआरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।एसबीएस इण्टर कालेज के खेल मैदान में सामाजिक आध्यात्मिक स्वयं सेवी संस्था सन्मार्ग के तत्वाधान में आयोजित नवदुर्गा महोत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा में पधारे कथा व्यास पंडित कौशल जी महाराज ने भगवान के विभिन्न स्वरुपों का वर्णन कर उनकी लीलाओं का रसपान कराया।संस्था के सदस्य व पदाधिकारीगण व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटे रहे।वहीं मन्दिरों एवं मां दुर्गा पाण्डालों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोंण से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment