पीलीभीत : संगठन को मजबूत करने के लिए अमित दीक्षित को मिली जिम्मेदार


भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन ने अपने जिला स्तर के ढांचे को और मजबूत करते हुए अमित कुमार दीक्षित को पीलीभीत जनपद का जिला सहमति प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण वर्मा द्वारा नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई। अमित दीक्षित, निवासी मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली, बीसलपुर, को संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता और ईमानदारी के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार और जनहित से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पत्र में यह भी उल्लेख है कि यदि वह संगठन की मर्यादाओं या संविधान के विरुद्ध कोई कार्य करते हैं, तो उन्हें बिना पूर्व सूचना के पद से मुक्त किया जा सकता है। नियुक्तिपत्र भाकियू (भानु) के पीलीभीत जिलाध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है। भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन लगातार ग्रामीण स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।