पीलीभीत : मोरिंग से भरा डंपर पलटा,चालक गंभीर रूप से घायल लोक निर्माण विभाग की लापरवाही हुई उजागर

पूरनपुर। मोरिंग से भरा डंपर पुलिया में धस गया। जिससे अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि दो माह पहले ही पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। घुंघचाई क्षेत्र के कबीरपुर कसगंजा से होकर चकपुर होते हुए सड़क का निर्माण कराया गया था। इस मार्ग पर बिना कुछ डालें पाइपों को जमीन पर रखकर पुलिया निर्माण करा दिया गया था । पाइपों के नीचे अगर पत्थर, रोड़ा डालें होते तो आज यह हादसा नहीं होता ,2 दिन पहले एक ट्रक एक पुलिया में धसी थी कई राहगीर बाल-बाल बचें ट्रक पलट गई थी जिसमें काफी नुकसान हुआ था। दूसरा हादसा बुधवार को सुबह करीब छह बजे मोरिंग से भरा डंपर नबीची की ओर जा रहा था। इसी दौरान चकपुर के पास जैसे ही मोरिंग भरा डंपर पुलिया पर के ऊपर से गुजरा तभी अचानक पुलिया धस गई। जिससे टंपर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसको लेकर अफरातफरी मच गई। हादसे में चालक घायल हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।वमुश्किल लोगों ने डंपर चालक को बचाया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि इस सड़क पर पुलिया का निर्माण दो माह पहले ही कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि घटिया सामग्री व पाइप के नीचे कोई रोड पत्थर नहीं डाला गया था इसी की वजह से पाइप नीचे की ओर धस गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रही।