मैनपुरी: भोगांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकली

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 सितंबर 2025 जनपद के भोगांव कस्बे में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बरात का शुभारंभ पुरानी आलू मंडी से हुआ, जहां विधायक राम नरेश अग्निहोत्री, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रामलीला कमेटी के संयोजक सुरेंद्र बाबू शुक्ला, रामलीला मेला अध्यक्ष धनवेश यादव और महामंत्री निरपेंद्र शर्मा ने भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारकर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।

बरात नगर के मुख्य बाजार से होते हुए दुबे मार्केट पहुंची। यहां रामलीला कमेटी द्वारा आए हुए आगंतुकों का सम्मान किया गया। बरात में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने प्रभु श्रीराम का स्वागत किया।

रात्रि में बारात जीटी रोड स्थित जनकपुरी पहुंची, जहां प्रभु श्रीराम के विवाह की रस्में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण बारात का नजारा देखने पहुंचे।

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मौके पर एसडीएम संध्या शर्मा, थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय, कस्बा प्रभारी दिलीप गुप्ता समेत पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। वहीं रामलीला कमेटी द्वारा केडी दुबे, प्रदीप दत्त दुबे, अजय सैनी, इमरान जावेद, अमित शुक्ला, हृदेश वाल्मीकि सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

भव्य झांकियों, आकर्षक सजावट और धार्मिक उत्साह से सराबोर यह आयोजन नगरवासियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।