कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।


जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उससे होने वाली मृत्युओं में हुई वृद्धि पर असन्तोष व्यक्त किया गया तथा निर्देशित किया गया कि परिवहन विभाग, यातायात विभाग, लोक निर्माण विभाग व अन्य सभी स्टेक होल्डर विभाग अन्तर विभागीय समन्वय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करें। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी सड़क मार्गों का परिवहन विभाग, यातायात विभाग, लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण कर ऐसे स्थलों को चिन्हित करें जहां लगातार दुर्घटनायें हो रही हैं या दुर्घटना की सम्भावना हो सकती है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण स्तर पर सड़क सुरक्षा के नियमों से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम सड़क सुरक्षा समिति की गठन के लिए भी निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटना में घायलों की मद्द के लिए भारत सरकार द्वारा घोषित राहवीर योजना जिसके अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति की मद्द करने पर उस व्यक्ति को 25000/- रुपये की धनराशि इनाम के रूप में दी जाएगी तथा उसको राहवीर के रूप में सम्मानित किया जाएगा, इसी तरह कैशलेस स्कीम के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज 07 दिन के अन्दर 1,50,000/- रुपये की धनराशि से सम्बन्धित निजी अस्पतालों में किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग, यातायात विभाग व चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त स्कीमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबन्धन को निर्देशित किया कि कोई भी स्कूली वाहन बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा के संचालित न हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव अग्रवाल, ए०आर०टी०ओ० आर०पी० मिश्र, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि० ज्ञान प्रकाश, सी०ओ० ट्रेफिक अमित कुमार व अन्य स्टेक होल्डर विभाग, ट्रांसपोर्टर व विद्यालयों के प्रबन्धक / प्राचार्य उपस्थित रहे।