कंगना की फिल्म तेजस क्या हो जाएगी फ्लॉफ़?

कंगना की फिल्म तेजस क्या हो जाएगी फ्लॉफ़? दूसरे दिन भी फिल्म तेजस की कमाई में कोई ग्रोथ नहीं देखा गया है। कंगना रनोट की फिल्म ने दूसरे दिन भी 1.25 करोड़ रुपए की कमाई है। दूसरी तरफ फिल्म 12th फेल के कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिला है। बीते शनिवार फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं विजय थलपित की फिल्म लियो की बात की जाए तो फिल्म तमिलनाडु में अच्छा परफॉर्म कर रही है। रिलीज के 10वें दिन दुनिया भर में फिल्म ने 14.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म तेजस के कलेक्शन में दूसरे दिन भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। फिल्म ने शनिवार को थिएटर में 7.58% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। जो पहले दिन की तुलना में कम रहा। पहले दिन फिल्म ने थिएटर में 9.09% हिंदी ऑक्यूपेंसी और 6.5% कन्नड़ ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। बीते शनिवार की शाम कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसके जरिए उन्होंने फैंस से गुजारिश की थी कि वो थिएटर में फिल्म तेजस देखने जरुर जाएं। उन्होंने कहा- रिलीज के पहले दिन जिन्होंने भी फिल्म तेजस देखी है, वो जमकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। कोविड के बाद से हमारी सिनेमा इंडस्ट्री रिकवर नहीं कर पाई है। इसी कारण गुजारिश है कि आप सभी लोग थिएटर में तेजस देखने जरूर जाएं। फिल्म उरी और मैरी कॉम की तरह ये फिल्म भी आपको पसंद आएगी। विधु विनोद चोपड़ा की लेटेस्ट फिल्म 12th फेल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 3 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की कुल कमाई 3.60 करोड़ रुपए है। विक्रांत मैसी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 134% की जबरदस्त बढ़त हुई है। इस उछाल ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वर्ड ऑफ माउथ से आने वाले दिनों में भी फिल्म अच्छा ही परफॉर्म करेगी। पहले दिन फिल्म को 2300 शो के साथ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। हालांकि शानदार परफार्मेंस और वर्ड ऑफ माउथ के कारण दूसरे दिन स्क्रीन्स में इजाफा किया गया। थलपति विजय की फिल्म लियो रिलीज के 10वें दिन भी जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपए रहा। इस तरह फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 502.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस पर इसने 332.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। 19 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म में विजय ने पार्थी नाम के शख्स का किरदार निभाया है। वहीं संजय दत्त खूंखार गैंगस्टर एंटनी दास के रोल में दिखे हैं। लियो ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म काॅलीवुड सिने इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।