टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट ने क्यों कमला हैरिस के घर के बाहर 130 प्रवासी छोड़े

अमेरिका में कड़कड़ाती ठंड के बीच टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट ने 130 प्रवासियों को उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के घर के बाहर लाकर खड़ा कर दिया। डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार के प्रवासी कानून से नाराज ग्रेग ने तीन बसें वॉशिंगटन भेजी। जिसमें युकाडोर, वेनेजुएला, क्यूबा, निकार्गुआ, पेरू और कोलंबिया के प्रवासी थे।

वॉशिंटन डीसी के अधिकारी के मुताबिक, शुरुआत में दो बसों को स्थानीय आश्रय स्थलों में ले जाया गया। कुछ प्रवासियों ने ठंड के मौसम में केवल टी-शर्ट पहन रखी है. उन्हें कंबल दिए गए और दूसरी बस में स्थानीय चर्च ले जाया गया।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता अब्दुल्हा हसन ने इस मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा ग्रेग एबॉट ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच बच्चों को सड़क पर छोड़ दिया। यह शर्मनाक है। इस तरह के राजनीतिक खेलों से कुछ हासिल नहीं होता है।

केवल लोगों की जिंदगी खतरें में पड़ती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रिपब्लिक पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर प्रवासियों के मामले का हल निकालना चाहते हैं।
ग्रेग एबॉट ने 20 प्रवासी कानून को कड़ा करने के लिए 20 दिसंबर को राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि टेक्सास पर दूसरे देशों से आ रहे प्रवासियों का बोझ बढ़ता जा रहा है।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो जानबूझ कर टेक्सास से प्रवासियों को दूसरे शहरों में छोड़ रहे हैं। जहां उनका स्वागत किया जाता है।