क्यों नेताओं को मशवरा देते नजर आए शाहरुख खान, पढ़िए रिपोर्ट

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने शाहरुख से पूछा था कि वो पॉलिटिशियंस को कौन सी सलाह देना चाहेंगे।
जवाब में शाहरुख ने कहा कि वो चाहते हैं कि सभी नेता ईमानदारी से अपना काम करें। टेबल के नीचे से पैसा लेना बंद कर दे। अगर आप देश को सही तरीके से चलाएंगे, तो सभी के पास पैसे होंगे जिससे कि सभी लोग खुशहाल हो जाएंगे।
शाहरुख खान के फैन पेज ने 2008 का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो किसी इवेंट का है जहां देश के पीएम से लेकर विपक्ष के नेता भी मौजूद दिख रहे हैं। वहीं पर राहुल गांधी ने शाहरुख से पूछा कि आप राजनेताओं को ऐसा कौन सा एडवाइज देना पसंद करेंगे।
जवाब में शाहरुख हंसते हुए कहते हैं, ‘ आपने पूछा भी किससे है। मैं एक एक्टर हूं और अपनी आजीविका चलाने के लिए छल-कपट करता हूं, लेकिन मेरे मन में उन लोगों के लिए बहुत सम्मान है जो देश चलाते हैं। देश चलाना एक निश्वार्थ सेवा है। सभी नेताओं को मेरी यही सलाह है कि जितना हो सके ईमानदार बनिए।
इस वीडियो में फैंस काफी संख्या में रिएक्शन दे रहे हैं। लोग शाहरुख के जवाब की दिल खोल कर के तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘जब शाहरुख बोलते हैं तब पूरी दुनिया उन्हें सुनती है। वो सबसे स्मार्ट और इंटेलिजेंट आदमी हैं।
वहीं एक ने लिखा, ‘इस वीडियो को देखने के बाद मेरे मन में शाहरुख के लिए सम्मान और बढ़ गया है। वो न केवल एक ग्रेट एक्टर हैं बल्कि उनकी सोच और पर्सनैलिटी भी काफी महान है।’
गुरुवार को टाइम्स मैगजीन ने दुनियाभर के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भारत से शाहरुख खान को भी जगह मिली है। उनके अलावा इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, किंग चार्ल्स, मॉडल बेला हदीद और कारोबारी एलन मस्क जैसै नामचीन लोग शामिल हैं। कुछ दिन पहले टाइम पोल के सर्वे में शाहरुख को सबसे ज्यादा 4% वोट मिले थे।
पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख खान इन दिनों जवान की शूटिंग में बिजी हैं। जवान भी पूरी तरह एक्शन पैक्ड फिल्म होगी। फिल्म को पैन इंडिया रिलीज करने की संभावना है।
जवान के अलावा शाहरुख खान जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। अभी खबरें हैं कि पठान वर्सेज टाइगर की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी। इस फिल्म में शाहरुख और सलमान एक साथ लीड रोल में दिखाई देंगे।