किस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने लिया सरोगेसी का सहारा? जानें पूरा मामला

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि सरोगेसी की मदद से वे पैरेंट्स बन गए हैं, उन्होंने यह नहीं बताया कि बेटा हुआ है या बेटी और बेबी का जन्म कब हुआ, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने दावा किया है कि प्रियंका और निक की बेटी का जन्म शनिवार यानी 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में हुआ। साइट ने कहा है कि बेटी के नाम के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रियंका की फर्टिलिटी इश्यू को लेकर भी कुछ पोस्ट देखने को मिल रहे हैं।

दरअसल प्रियंका और निक ने पैरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया और उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट्स देखने को मिले हैं, जहां कहा जा रहा है कि कपल ने ये फैसला प्रियंका के फर्टिलिटी इश्यू की वजह से लिया है। ऐसे पोस्ट्स पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स मिल रहे हैं, कुछ प्रियंका के पक्ष की बात कह रहे हैं तो कुछ इस बात को सही बता रहे हैं। ‘प्रियंका को कोई भी फर्टिलिटी इश्यू नहीं है, लेकिन वो अब 39 साल ही हैं और उनके लिए ये आसान नहीं होता। वहीं उनके बिजी वर्किंग शेड्यूल की वजह से ये और भी मुश्किल हो जाता, दोनों का साथ रहने का वक्त भी काफी कम है। ऐसे में कपल ने सरोगेसी का रास्ता चुना।’, ‘निक और प्रियंका, महिला से एक एजेंसी की मदद से मिले और महिला की ये पांचवी सरोगेसी है। कपल उनसे मिला और उन्हें वो अच्छी लगी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था, लेकिन प्री मैच्योर डिलीवरी हुई है।’ बता दें कि प्रियंका और निक के पैरेंट्स बनने से फैन्स बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं।याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।” प्रियंका- निक के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट और लाइक किया।
गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने एक दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दू और ईसाई, दोनों रीति रिवाज से शादी रचाई थी। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से जब अपने पति का सरनेम हटा लिया था, तो उसके बाद लोग अनुमान लगाने लगे थे कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा और वे तलाक ले सकते हैं। हालंकि, पारिवारिक सूत्रों ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया था और इसे शो के लिए एक प्रमोशन का हिस्सा बताया था।