प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘जी ले जरा’ में अपना रोल क्यों पसंद नहीं आया?

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली मूवी ‘जी ले जरा’ ठंडे बस्ते में चली गई है। रोड ट्रिप पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं।
फिल्म बंद होने की कगार पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में अपना रोल पसंद नहीं आया. उन्होंने निर्माताओं से इस बारे में चर्चा की थी और दोनों के मध्य रचनात्मक मतभेदों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। प्रियंका चोपड़ा को अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आना था, जिसके बाद उन्हें फिल्म साइन करनी थी, मगर काम में व्यस्त होने के कारण वह भारत नहीं आईं। हालांकि, अब उन्होंने मेकर्स को फिल्म छोड़ने का फैसला बता दिया है।
प्रियंका चोपड़ा से पहले कैटरीना कैफ ने भी इस मूवी में काम करने से मना कर दिया था। निर्माता उनकी और प्रियंका की जगह कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा को लेना चाह रहे थे, मगर फिल्म तब से ठंडे बस्ते में चली गई है।
डायरेक्टर फरहान अख्तर ने कहा था. ”प्रियंका चोपड़ा की डेट्स को लेकर कई मुश्किलें थीं। मुझे नहीं पता कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. अब मैं सब कुछ भाग्य पर छोड़ देता हूं।’ अब जब ये फिल्म बननी होगी तब बनेगी।”