क्यों 200वां मैच नहीं जीत पाए कप्तान धोनी, क्या है वजह ?

डियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 रन से हरा दिया। संदीप शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड किए। जोस बटलर ने राजस्थान से फिफ्टी लगाई।

महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी करते हुए 200वां IPL मैच खेला। ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे। संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए और ऋतुराज गायकवाड को संदीप शर्मा की बॉल शरीर पर लग गई।
महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी में 200वां IPL मैच खेला। उन्होंने मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी भी चुनी। 200वें मैच से पहले CSK के मालिकों ने धोनी को मोमेंटो गिफ्ट किया। धोनी की कप्तानी में CSK ने 120 मैच जीतने के साथ 4 बार IPL खिताब भी जीता है।
राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन CSK के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे। अश्विन आम तौर पर नंबर-7 या नंबर-8 पर बैटिंग करते हैं। अश्विन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए 22 बॉल में 2 छक्कों और एक चौके के सहारे 30 रन बनाए।

अश्विन ने इससे पहले IPL में 2022 और 2014 में भी नंबर-5 पर बैटिंग की है। 2014 में उन्होंने 16 गेंद पर 14 रन बनाए थे। वहीं पिछले साल CSK के ही खिलाफ उन्होंने 23 बॉल पर 40 रन बनाए थे।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए। 9वें ओवर की पांचवीं गेंद रवींद्र जडेजा ने मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। गेंद टर्न होकर स्टंप्स में लग गई। सैमसन का यह लगातार दूसरा डक है।

सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में भी खाता नहीं खोल सके थे। जडेजा ने ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पड्डीकल को भी कैच आउट कराया था।
दूसरी पारी का पहला ओवर राजस्थान के संदीप शर्मा फेंक रहे थे। ओवर की चौथी बॉल संदीप ने लेग स्टंप पर शॉर्ट बॉल फेंकी, लेकिन ऋतुराज गायकवाड इस बॉल को खेलने के लिए तैयार नहीं थे। गायकवाड बहुत देरी से हटे, इतने में गेंद उनकी ओर आ गई। गायकवाड ने हाथ अड़ाया, लेकिन बॉल उन्हें लग ही गई।
दूसरी पारी में CSK के अजिंक्य रहाणे और RR के रविचंद्रन अश्विन में नोक-झोंक देखने को मिली। छठे ओवर की दूसरी बॉल पर रविचंद्रन अश्विन गेंद फेंकने से पहले रुक गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे अश्विन के गेंद फेंकने से पहले रुक गए। इसी ओवर में रहाणे ने छक्का लगाया।
175 रन के टारगेट के सामने CSK को आखिरी 18 गेंदों पर 54 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने 14 रन बनाए। 19वें ओवर में जडेजा ने 2 छक्के जड़कर 19 रन बना दिए।
संदीप शर्मा को आखिरी ओवर में 21 रन बचाने थे। उन्होंने शुरुआत 2 वाइड से की। अगली 3 गेंदों में धोनी ने 2 सिक्स भी लगा दिए फिर भी बतौर कप्तान अपना 200वां IPL मैच नहीं जिता पाए। वजह थी संदीप कुमार की 3 यॉर्कर बॉल। आखिरी 2 गेंदों में जब 6 रन चाहिए थे तो संदीप ने दोनों बॉल सटीक यॉर्कर फेंकी। धोनी ने एक भी हेलिकॉप्टर शॉट नहीं खेला, जिसकी मदद से वो अक्सर यॉर्कर्स पर सिक्स लगाते हैं। इसी के चलते राजस्थान 3 रन से जीत गई।