बिधानसभा चुनाव में बीजेपी और सपा में कौन मारेगा बाजी?, आइये जाने

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी और किसकी हार? इस सवाल का जवाब हर कोई बेसब्री से जानना चाहता है। इसका सटीक जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के दिन मिलेगा। फिलहाल जी न्यूज डिजाइन बॉक्स्ड के सर्वे में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है। खास बात यह है कि इस सर्वे का सैंपल साइज काफी बड़ा है। सर्वे में 11 लाख लोगों की राय ली गई है।

यूपी में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं?
जी न्यूज डिजाइन बॉक्स्ड के ओपिनियन पोल के मुताबिक, यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है। बीजेपी को यूपी विधानसभा 2022 में 245-267 सीटें मिल सकती हैं। 2017 में बीजेंपी को 312 सीटें मिली थीं। सपा को इस बार 125-148 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि 2017 में पार्टी 47 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस के हाथ 3-7 सीटें आ सकती हैं। बसपा की 5-9 सीटों पर जीत हो सकती है तो अन्य 2-6 पर विजय हासिल कर सकते हैं।

किसे कितना वोट शेयर
बीजेपी को इस बार 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं, 2017 के मुकाबले 1 फीसदी अधिक। वहीं सपा को 34 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जोकि पिछले चुनाव से 12 फीसदी अधिक है। कांग्रेस को 2017 की तरह 6 फीसदी वोट मिल सकता है तो बसपा 22 फीसदी की बजाय सिर्फ 10 फीसदी वोट लेती दिख रही है। अन्य के खाते में 9 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
सबसे अधिक लोग 47 फीसदी लोग योगी को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। दूसरे स्थान पर अखिलेश यादव है, उन्हें 35 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया है। मायावती को महज 9 फीसदी लोग इस बार मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। 5 फीसदी लोगों ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पहली पसंद बताया है। 4 फीसदी अन्य किसी नेता को सीएम बनाना चाहते हैं।

सबसे बड़ा मुद्दा
जी न्यूज डिजाइन बॉक्स्ड के ओपिनियन पोल के मुताबिक, 73 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया तो 65 फीसदी लोगों ने महंगाई को सबसे अहम मुद्दा बताया है। 54 फीसदी लोग विकास को और 39 फीसदी ने आवारा पशुओं की समस्या को सबसे बड़ा बताया है। 23 फीसदी ने बिजली की कीमत के मुद्दे को बड़ा बताया है। 11 फीसदी लोगों ने हेल्थकेयर को बड़ा मुद्दा कहा।

पश्चिमी यूपी में सपा को फायदा
सर्वे में कहा गया है कि पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर बीजेपी को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जोकि पिछले चुनाव से करीब 5 फीसदी कम है। सपा को करीब 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि पिछली बार पार्टी को इस क्षेत्र में 22 फीसदी वोट मिले थे। बीएसपी का वोट शेयर 21 से गिरकर 14 फीसदी पर रह सकता है। कांग्रेस को 6 और अन्य को 7 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। ओपिनियन पोल के मुताबिक पश्चिमी यूपी में बीजेपी को 33-37 और सपा को भी 33-37 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी को 2-4 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

मध्य उत्तर प्रदेश का क्या है मूड
सर्वे के नतीजों के मुताबिक बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिल सकता है। सपा को 23 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। बीएसपी को 08 और कांग्रेस को 06 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। अन्य को 9 फीसदी वोट मिल सकते हैं। बीजेपी को 47-49 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 16 से 20 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलती दिख रही हैं तो बीएसपी खाली हाथ रह सकती है।

रुहेलखंड में बीजेपी मजबूत
सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि रुहेलखंड में बीजेपी को 19-21 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 3-7 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस, बसपा को खाली हात रहना पड़ सकता है। बीजेपी को यहां 51 फीसदी वोट मिल सकता है। सपा को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 4 और बीएसपी को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अन्य के खाते में 2 फीसदी वोट जा सकते हैं।

अवध का क्या है हाल?
ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को अवध में 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं तो सपा को 32 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। बसपा को 8 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को 8 फीसदी और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। सीटों की बात करें तो यहां बीजेपी को 76-82 सीटें मिल सकती हैं तो सपा को 34-38 सीटें हासिल हो सकती हैं। बीएसपी को खाली हाथ रहना पड़ सकता है तो कांग्रेस 1-3 सीट पर कब्जा कर सकती है। अन्य के खाते में 1-3 सीट जा सकती है।

बुंदेलखंड में बीजेपी का परचम
सर्वे की मानें तो बुंदलेखंड में बीजेपी के वोटशेयर में इजाफा हो सकता है। इस बार बीजेपी को यहां 59 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सपा को 21 फीसदी वोट मिलने की संभावना है तो कांग्रेस को 5 और बीएसपी को 10 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में 5 फीसदी वोट जा सकते हैं। सीटों की बात करें तो यहां बीजेपी को सभी 17-19 सीटें मिल सकती हैं तो सपा को 0-1 सीट मिल सकती हैं। अन्य सभी को खाली हाथ रहना पड़ सकता है।

पूर्वांचल का क्या है मूड
ओपिनियन पोल के मुताबिक पूर्वांचल में बीजेपी को इस बार कुछ नुकसान हो सकता है और सपा को फायदा। बीजेपी को यहां 53-19 सीटें मिल सकती हैं, जबकि पिछली बार भगवा पार्टी को 69 सीटें मिली थीं। सपा को 39-45, कांग्रेस को 1-2 और बीएसपी को 2-5 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खातों में 1-3 सीटें जा सकती हैं।