क्या है सलमान की गाड़ियों के सेम नम्बर का राज, जानिये

सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच अपनी सिक्योरिटी को देखते हुए उन्होंने दुबई से खास तौर पर एक नई कार मंगाई है। निसान की इस गाड़ी की कीमत तकरीबन एक करोड़ है। कार को पूरी तरह बुलेट प्रूफ बनाया गया है। अब फैंस ने इस कार में एक खास चीज नोटिस की है।

दरअसल कार के नंबर प्लेट पर 2727 लिखा हुआ है। इस नंबर से सलमान का काफी खास जुड़ाव है। सलमान का जन्मदिन 27 दिसंबर को पड़ता है, इसलिए सलमान की जितनी गाड़ियां हैं, लगभग सभी में एक ही टाइप के नंबर्स होते हैं।
इस कार में 41 मिमी के मोटे कांच हैं। अगर इस पर राइफल्स से भी हमला किया जाए तो गाड़ी के अंदर बैठे शख्स को कोई नुकसान नहीं होगा। गाड़ी को पूरी तरह सुरक्षा के मद्देनजर बनाया गया है। इसके पहिए ऐसे है कि अगर गाड़ी बीच रास्ते में पंचर हो गई तब भी कुछ किलोमीटर तक आराम से चली जाएगी। हालांकि ये कार अभी तक इंडिया में लॉन्च नहीं हुई है। इसे सलमान ने खास दुबई से अपने लिए इम्पोर्ट कराया है।

सलमान को आए दिनों धमकियां मिल रही हैं। सरकार की तरफ से भी उनके पास Y कैटेगरी की सुरक्षा है, अब उन्होंने अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए इस गाड़ी को कस्टमाइज कराया है।
सलमान को SUV गाड़ियों का शौक रहा है। उन्हें अक्सर इन्हीं गाड़ियों में देखा जाता है। शाहरुख और आमिर जैसे स्टार्स सेडान से चलना पसंद करते हैं लेकिन सलमान एक ऐसे स्टार है जिन्हें शुरुआत से ही स्पोर्ट्स कार में घूमते देखा गया है। अब चाहे वो टोयोटा की लैंड क्रूजर हो, रेंज रोवर हो या मर्सिडीज GLE हो।

  1. रेंज रोवर वॉग
    सलमान खान को अक्सर इस कार में ट्रैवल करते देखा गया है। सलमान के अलावा उनके पिता सलीम खान को काफी बार इस गाड़ी में देखा जा चुका है। इस गाड़ी की कीमत तकरीबन 2.39 करोड़ है।
    कीमत- 2.39 करोड़
    2.मर्सिडीज AMG GLE 63s
    2015 से लेकर 2017 तक सलमान को अक्सर इस कार में देखा जाता था। इंडिया में इस कार की कीमत 2.23 करोड़ बताया जा रहा है। 2017 के बाद सलमान ने इस कार को टोयोटा लैंड क्रूजर से रिप्लेस कर दिया।
    कीमत- 2.23 करोड़
    3.ऑडी A8L
    सलमान के गराज में ऑडी A8L भी है। हालांकि सलमान इस कार से कम ही चलते हैं। इसका एक्स शो रूम प्राइज तकरीबन 1.63 करोड़ है।

कीमत-1.63 करोड़
कीमत-1.63 करोड़

  1. टोयोटा लैंड क्रूजर
    ये सलमान खान की पसंदीदा कारों में से एक है। कहा जाता है कि 2002 में हिट एंड रन के समय भी सलमान के पास यही लैंड क्रूजर थी। हालांकि अब उनके पास इसका लेटेस्ट मॉडल है। ये गाड़ी पूरी तरह कस्टमाइज है। ये खास तौर पर बुलेटप्रूफ बनाया गया है। इसकी कीमत तकरीबन 2.10 करोड़ है।
    कीमत- 2.10 करोड़
    5.निसान पेट्रोल
    ये सलमान की लेटेस्ट कार है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बीच उन्होंने ये कार खरीदी है। इसकी कीमत 80 लाख से एक करोड़ के बीच है।
    कीमत- 1 करोड़
    इलेक्ट्रिक साइकिलों का भी शौक रखते हैं सलमान
    सलमान को SUVs के अलावा इलेक्ट्रिक साइकिलों का भी शौक है। उन्होंने अपने ब्रांड being human से जुलाई 2017 में इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की थी। इन सभी साइकिलों की कीमत 53 हजार से 4 लाख रुपए के बीच है।

ऐसी साइकिलें बनाने का उद्देश्य ये है कि पर्यावरण को मोटर बाइक्स से निकलने वाले दूषित धुआं से बचाया जा सके। इसके अलावा साइकिल चलाने से हेल्थ भी ठीक रहता है।