निकाय चुनाव में मतदान में वृद्धि हुई या कमी, पढ़िए रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के फर्स्ट फेज का मतदान हो गया है। इस बार करीब 52% वोटिंग हुई है। शाम 6 बजे तक नगर निगम चुनाव में लखनऊ में 38.62%, वाराणसी में 40.58%, प्रयागराज में 33.61%, गोरखपुर में 42.43% और आगरा में 40.32% वोटिंग हुई है। लखनऊ में 2017 में 39.99% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.37% वोट कम पड़ा है। वहीं गोरखपुर में 3.2% वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।
37 जिलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले गए। पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों से रवाना होने लगी है। आयोग ने बताया कि चंदौली के नगर पंचायत चकिया में दोबारा मतदान कराया जाएगा। फिलहाल पहले चरण के 10 महापौर की सीट पर बीजेपी का ही कब्जा चला आ रहा है। लेकिन इस बार लखनऊ में 1.37% कम मतदान हुआ।
फिलहाल वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर और मथुरा-वृंदावन की सीट पर चुनाव मतदान का प्रतिशत बीजेपी को टक्कर देने की संभावना है। फिलहाल साल 2017 में पहले चरण चुनाव के सभी सीट पर कब्जा है। अब दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है।
इस निकाय चुनाव के पहले चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज जिले में हुआ। यहां महज 33.61% वोटिंग ही हुई। इसके बाद लखनऊ में 38.62%, आगरा में 40.32%, वाराणसी में 40.58% और गोरखपुर में 42.43% मतदान दर्ज किया गया।
पांच बजे तक हुए मतदान के आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज 66.48% में हुई। चंदौली में 63.82%, कुशीनगर 64.11%, हरदोई 62.62% मतदान हुआ।
पिछले नगरीय निकाय चुनाव में कुल 53 % मतदान दर्ज किया गया था। ये चुनाव तीन चरण में हुए थे। 2017 के चुनावों में पहले चरण में कुल 52.59% वोटिंग हुई थी।
कासगंज में वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी की मौत हो गई है। मुन्नी देवी कासगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।
जिला 2023 मतदान % – 2017 में मतदान %
प्रयागराज : 33.61- 34.2
गोरखपुर: 42.43 -39.23
लखनऊ: 38.62- 39.99
आगरा: 40.32- 43.36
वाराणसी: 40.58- 44.39
मथुरा : 44.03 – 46.88
मुरादाबाद : 50.01 – 48.47
रामपुर 52.16- 54.5
रायबरेली 53.06- 54.7
बहराइच 52.97 – 54.8
जौनपुर 57.56- 54.91
फिरोज़ाबाद 52.26 – 55.74
बलरामपुर 55.63 – 57.05
सम्भल 53.33 – 57.18
देवरिया 42.95 – 57.29
झांसी 53.68 – 57.52
गाज़ीपुर 56.05 – 57.97
लखीमपुर खीरी 48.48 – 58.19
सीतापुर 55.87- 58.59
फतेहपुर 56.79 – 58.89
गोंडा 59.57 – 59.76
मैनपुरी 56.5 – 60.79
प्रतापगढ़ 57.88 – 61.51
जालौन 57.98 – 61.85
उन्नाव 58.96 – 61.86
मुज़फ्फरनगर 57.27 – 62.78
बिजनौर 58.89 – 63.35
श्रावस्ती 59.92 – 64.05
हरदोई 62.62 – 64.14
ललितपुर 58.76 – 64.9
कौशाम्बी 56.95 – 65
अमरोहा 63.41- 65.13
चन्दौली 63.82- 65.91
कुशीनगर 64.11 – 66.44
शामली 62.02- 66.83
सहारनपुर 56.37- 67.28
महराजगंज 66.48- 72.92