लीलावती अस्पताल के बाहर गुमसुम नजर आए वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वरुण धवन के ड्राइवर मनोज साहू ने आज अंतिम सांस ली है। मनोज साहू काफी लम्बे समय से वरुण धवन के लिए काम कर रहे थे और उनके साथ वरुण एक दोस्त के रूप में ही पेश आते थे। खबरें आ रही हैं कि आज दिन में ही मनोज साहू वरुण धवन को एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो के बाहर ड्रॉप करने निकले थे। तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वो असहज महसूस करने लगे। महबूब स्टूडियो के बाहर ही मनोज साहू को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में वरुण धवन ने कुछ लोगों की मदद से उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल आने से पहले ही मनोज साहू का निधन हो गया था। वरुण धवन को कुछ देर पहले ही लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया है। अस्पताल के बाहर कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे वरुण धवन काफी गुमसुम नजर आए। वरुण धवन की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि मनोज साहू उनके लिए कितना मायने रखते थे। वरुण धवन और उनकी टीम अस्पताल की सारी औपचारिकताओं को पूरा कर रहे हैं।
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक वरुण धवन को मनोज साहू के परिवार की चिंता सता रही है। मनोज साहू के निधन ने वरुण धवन को अंदर तक तोड़ दिया है।वरुण धवन के लिए मनोज पिछले 15 साल से काम कर रहे थे। मनोज साहू की दो बेटियां हैं और वरुण धवन अब ये चिंता सता रही है कि मनोज के जाने के बाद इनका क्या होगा। वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने एक्टर को फोन करके हिम्मत दी है और उनसे वादा किया है कि मनोज साहू के परिवार का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा।