Saturday, 31 October 2026 | 6:55 AM
भारत

यूपी: CAA के समर्थन में नेता आज निकालेंगे रैली, बीजेपी का दावा- मिल रहा समर्थन

उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) नेता ललितपुर (Lalitpur) से लेकर सोनभद्र (Sonbhadra) तक आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship (Amendment) Act, 2019) के समर्थन में रैली निकालेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाभारती ललितपुर में मैदान संभालेंगी वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव में जनजागर
Share:
यूपी: CAA के समर्थन में नेता आज निकालेंगे रैली, बीजेपी का दावा- मिल रहा समर्थन

उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) नेता ललितपुर (Lalitpur) से लेकर सोनभद्र (Sonbhadra) तक आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship (Amendment) Act, 2019) के समर्थन में रैली निकालेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाभारती ललितपुर में मैदान संभालेंगी वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव में जनजागरण अभियान का नेतृत्व करेंगे।

अलग-अलग स्थानों पर अभियान की अगुवाई
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही इटावा में रहेंगे जबकि विधि व न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक जौनपुर में इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा कई मंत्री, सांसद और पार्टी नेता भी अलग-अलग स्थानों पर अभियान की अगुवाई करेंगे।

सीएए को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है
इसी बीच बीजेपी ने शुक्रवार को ये दावा किया है। कि जनजागरण अभियान में हर जहग सीएए को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। लोग खुद न सिर्फ इसके पक्ष में बीजेपी के अभियान से जुड़ रहे हैं और मिस्डज कॉल तथा समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर इश कानून के पक्ष में एकजुटता दिख रहे हैं। बल्कि इसका विरोध करने वालों के भी जवाव दे रहे हैं।