उमरिया: जरूरतमंदों को पहुंचा रहे राशन 40 दिन से लगातार जनहित संस्था ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद

उमरिया। कोराना वायरस के चलते अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ कर दी गई है। ऐसे में शहर के जरूरतमंद व गरीब लोगों को केवल मददगारों से ही आस है, जिनकी मदद से वे कोरोना की इस लड़ाई के बीच भूख से भी जंग जीत सकेंगे। शहर की जनहित मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को लगातार खाना एवं राशन वितरित किया जा रहा है। मंगलवार को भी शहर के विभिन्ना क्षेत्रों में प्रवासी मजदूर की और खासकर गरीब बस्तियों में समाजसेवियों द्वारा भोजन व राशन वितरण किया गया।
साथ ही अधिकारी/पुलिसकर्मियों, यातायात थाना, नगर पालिका के कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों को चाय, काढ़ा, नाश्ता और भोजन पैकेट गाँधीचौक, स्टेशन चौक में जाकर प्रदान किया गया
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सूरज कुमार सोनी, सचिव प्रकाश राजपूत, संरक्षक जय कुमार सोनी, संयुक्त सचिव राकेश यादव, उपाध्यक्ष ऋषिकेश रजक, किशन गुप्ता उपस्थित रहे
जनहित मानव विकास सेवा संस्था कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान
अध्यक्ष सूरज कुमार सोनी और उनकी टीम का भी दीपक छतवानी मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा गमछा देकर और उनके समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन वंदन किया गया और उनके इस प्रति काम को देख कर उनका मनोबल बढ़ाया गया कि आप इसी तरह विकासशील रहिए और पुलिसकर्मियों/मीडिया कर्मियों साथ और आपसे मिलकर देश की सेवा करिए।

पत्रकार: कंचन साहू