दो दिन में कांग्रेस के दो वरिष्‍ठ नेताओं का निधन, दोनों गांधी परिवार के भरोसेमंद

कांग्रेस के लिए बीते दो दिन में दो झटके लगे है। पार्टी ने दो वरिष्ठ नेताओं को खो दिया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बाद दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। दोनों ही नेताओं की गिनती कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिनती होती थी। वे गांधी-नेहरू परिवार के काफी करीबी माने जाते थे। दोनों ही नेता कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीमार चल रहे थे। इसके चलते गोगोई का सोमवार शाम और पटेल का आज तड़के निधन हो गया।

2001 से 2016 के बीच असम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। कहा जाता है कि उन्होंने राज्य की काफी मुश्किल समय में कमान संभाली थी और इसे धीरे-धीरे विकास के रास्ते पर ले आए। गोगोई ने जमीनी स्तर से उठकर कांग्रेस पार्टी में अपनी जगह बनाई थी। 2001 में मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले वह कई संगठनात्मक पदों पर रहे और छह बार लोकसभा सांसद चुने गए। उन्होंने पार्टी को असम में लगातार तीन बार जीत दिलाई और 2016 में मुख्यमंत्री के रूप में पंद्रह साल पूरे किए। उन्हें 1971 में असम की युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए इंदिरा गांधी द्वारा चुना गया था।
गोगोई पहली बार 1971 में लोकसभा सांसद चुने गए और संसद के निचले सदन में जोरहाट और कलियाबोर का प्रतिनिधित्व किया। एआइसीसी के संयुक्त सचिव के रूप में कार्य करने के बाद, उन्हें 1985 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया। वह 1986-90 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष थे और 1996 में इस पद पर फिर से नियुक्त हुए।
अहमद पटेल को कांग्रेस का ट्रब्लसूटर माना जाता था। उन्होंने कई बार पार्टी को मुश्किलों से उबारा। 2008 में जब वाम दलों के समर्थन के बाद संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, तो वह सरकार को बचाने के लिए पर्याप्त संख्या जुटाने में सफल रहे। पार्टी में उनकी जगह भरना लगभग असंभव है। कहा जाता है कि हर पार्टी उनके दोस्त थे। वह पर्दे के पीछे से काम करते थे।
पार्टी के अहमद के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूपीए शासनकाल के दौरान सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को उनसे मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट लेना पड़ा था। राजीव गांधी ने जब उन्हें गुजरात कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए चुना तो वह काफी युवा थे। बाद में वह संसदीय सचिव के रूप में राजीव की टीम में शामिल हुए। सोनिया गांधी द्वारा पार्टी का कमान संभालने के बाद वे उनके सबसे करीबी विश्वासपात्र बन गए। राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल में उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया था।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ