मुहर्रम को लेकर आज बदला रहेगा यातायात,जानें कहां हैं डायवर्जन

लखनऊ में आज 10वीं मोहर्रम पर शिया समुदाय की ओर से असरे का जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़ा से निकलकर कर्बला तालकटोरा जाएगा। इसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह सात बजे से यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
10वीं मोहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा असरे का जुलूस नाजिम साहब के इमामबाडा (विक्टोरिया स्ट्रीट) निकट चौकी पाटानाला थाना चौक से प्रारम्भ होकर मेफेयर तिराहा (अकबरी गेट), नक्खास तिराहा, टुड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला थाने के सामने से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहा थानाक्षेत्र बाजारखाला से होते हुए कर्बला तालकटोरा पहुंचकर समाप्त होगा। दूसरीतरफ महानगर और तेलीबाग में ताजिया दफनाए जाएंगे।
टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर जाएगा।
कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होकर जाएगा।
रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जायेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर जा सकेगा।
नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा, यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर जएगा।
बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैतराय तालाब, राजाजीपुरम होकर जा सकेगा।
मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम होकर अपने जाएगा।
एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसा मण्डी, मवैया, आलमबाग होकर जाएगा।
रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की होकर जाएगा।
आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवर व्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जा सकेगा।
विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा। यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओबर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर जाएगा।
ए ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड से जाएगा।
भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।
मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर जाएगा।
महानगर और तेलीबाग जाने वाले इन रास्तों का करें प्रयोग
महानगर कर्बला पर ताजिया के लिए सुबह 9 बजे से और तेलीबाग बाजार कर्बला पर ताजिया के लिए दोपहर एक बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। जिसके चलते इन रास्तों पर जाने के लिए लोगों से वैकल्पिक रूट प्रयोग करने की अपील की गई है।

अयोध्या रोड, जीटीआई से बादशाहनगर की ओर आने वाले रोडवेज, सिटी बस जीटीआई चौराहे से गोमतीनगर ओवर ब्रिज, डिगडिगा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
हजरतगंज की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें व सामान्य यातायात सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोलमार्केट की ओर नही जा सकेंगें, बल्कि यह यातायात बन्धा रोड, हनुमान सेतु आईटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल या दाहिने यू-टर्न कर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर जा सकेंगे।
गोलमार्केट, पोस्ट आफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या किसी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर जाएगा।
सेन्ट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें निशातगंज की ओर नहीं जा सकेगी, बल्कि यह रोडवेज/सिटी बसें छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होते हुए जाएंगी।
निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेगा, यह यातायात गोलमार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर जाएगा।
लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नीलगिरि, जीटीआई, गोमती नगर होकर जाएगा।
कुकरैल बन्धा पुल के नीचे तिराहे से किसी प्रकार यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात कुकरैल बन्धा तिराहे से दाहिने सर्वोदयनगर पुल चौराहा, पीएसी मुख्यालय होकर जाएगा।
पोस्ट आफिस महानगर (कार्मल) चौराहे से किसी प्रकार का यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जा सेकेगें बल्कि यह यातायात पीएसी मुख्यालय या गोलमार्केट होकर जाएगा।
तेलीबाग पुल से रोडवेज/सिटी बसें व सामान्य यातायात तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात बंगला बाजार पुल होकर जाएंगी।
सुभानी खेड़ा चौराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा, यह यातायात सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर जा सकेगा।