घोसी उपचुनाव में कुल 50.30% वोटिंग हुई, पढ़िए खबर

उत्तर प्रदेश में 12 दिन पहले शुरू हुआ घोसी के घमासान का 5 सितंबर को समापन हो गया। छिटपुट बहस और तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच संपन्न हुए मतदान के बाद हार-जीत की गुणा गणित तेज हो गई है। EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब 8 सितंबर को होगा। सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
घोसी उपचुनाव में कुल 50.30% वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव 2022 से 8% कम रही। पिछले चुनावों की बात करें, तब वोटिंग प्रतिशत 58.53% था। 2.56 लाख वोटर्स ने वोटिंग की थी। यानी ऐसा भी कहा जा सकता है कि पिछले बार के करीब 40 हजार वोटर्स इस बार पोलिंग बूथ नहीं पहुंचे।