मानसून सत्र का आज चौथा दिन :अखिलेश और योगी होंगे आमने-सामने, सूखे पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन भी हंगामेदार रहेगा। आज विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। प्रदेश में सूखे की स्थिति को देखते हुए चर्चा की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सूखे और बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार को घेरेंगे। वहीं, नेता सदन यानी CM योगी आदित्यनाथ सूखे और बाढ़ की स्थिति पर अपनी बात रखेंगे।बाढ़ और सूखा प्रदेश की सबसे गंभीर समस्या है। प्रदेश में 15 से 30 जून के बीच मानसून आता है, लेकिन इस साल अगस्त के पहले सप्ताह में भी मानसून एक्टिव नहीं है। 40 से अधिक जिलों में औसत से भी बहुत कम बरसात हुई है। कुछ जिलों में बारिश अधिक हुई है। बाढ़ से भी फसलों को नुकसान हुआ है।

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा के मानसून सत्र में चर्चा के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि तमाम अफसर फोन नहीं उठाते, इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सभी अफसरों को यह कहा गया है कि हर जनप्रतिनिधि का फोन उठाना है। अगर वह कहीं व्यस्त है तो उन्हें फोन करके बात करनी है। सतीश महाना ने ये भी कहा कि अगर आप जैसे सीनियर नेता का कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता है तो यह तो ठीक नहीं है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार 8 अगस्त को मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट पेश की। 13 अगस्त 1980 में हुए इस दंगे में 83 लोगों की जान गई थी। CM योगी ने दंगे की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की। रिपोर्ट से पता चलेगा कि दंगे में क्या हुआ था? इसका जिम्मेदार कौन है। रिपोर्ट में यूपी पुलिस को क्लीनचिट मिलने की संभावना है। अब 43 साल के बाद इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। उस समय यूपी में कांग्रेस की सरकार थी। वीपी सिंह मुख्यमंत्री थे।