इन स्टार्स पर भी लगा था आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप, आइये जाने

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज के बाद ही एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ शुक्रवार को वाराणसी के न्यायिक मजिस्ट्रेट थर्ड की कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप एडवोकेट राजा आनंद ज्योति सिंह ने लगाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में रणबीर को हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक मंदिर में जूता पहन कर प्रवेश करते हुए और फिर घंटा बजाते हुए दिखाया गया है।

वहीं रिलीज के पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए थे, लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध के कारण दोनों स्टार बिना दर्शन किए ही वापस लौट आए। उन दोनों के साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी गए जिन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन और पूजा की। दरअसल, फिल्म के रिलीज के पहले ही रणबीर की एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। रणबीर ने ये इंटरव्यू 11 साल पहले 2011 में दिया था।
2014 में आमिर खान की फिल्म पीके रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कारण एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप था। उन पर ये आरोप लगाया गया था कि फिल्म में उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया है। दरअसल फिल्म के एक सीन में भगवान शिव का किरदार निभा रहे एक्टर को दौड़ते, भागते और छिपते दिखाया गया है।
2020 में रिलीज हुई फिल्म लक्ष्मी को लेकर अक्षय कुमार विवादों में फंस गए थे। दरअसल, इस फिल्म का पहले टाइटल ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ था, जिसके कारण अक्षय के ऊपर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप था। इस विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का टाइटल लक्ष्मी कर दिया था।
वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर अनुष्का शर्मा भी विवादों से घिर गईं थीं। दरअसल, ये सीरीज उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट में बनी थी और एक्ट्रेस के ऊपर ये आरोप लगाया गया था कि सीरीज में दो धर्मो के टकराव को दिखाया गया है। हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर के सामने मांस खाते भी दिखाया गया और सिख समुदाय को भी गलत तरीके से पेश किया गया है।
2020 में रिलीज हुई फिल्म लूडो के कारण अभिषेक बच्चन भी विवादों निशाने में आए थे, क्योंकि फिल्म में एक सीन में काली मां और भगवान शिव का रूप धारण किए दो लोग एक्टर की गाड़ी को धक्का दे रहे थे।
एक्टर को सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा था। सैफ पर हिंदू और सिख समुदायों की भावना को आहत करने का आरोप लगा था। दरअसल, फिल्म के एक सीन में ये दिखाया गया है कि एक धर्मगुरु है, जो मुंबई पर न्यूक्लियर हमला कराना चाहता है। सोशल मीडिया पर इस शो को एंटी हिंदू बताया गया था।
फिल्म पद्मावत के कारण दीपिका करणी सेना के निशाने पर आ गईं थीं और उनको जान से मारने की धमकी मिली थी। दीपिका पर ये आरोप लगा था कि उन्होंने घूमर डांस को बहुत ही खराब ढंग से किया है। जहां पर इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, वहां पर कुछ लोगों ने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर हमला किया गया था। ऐसा उन्होंने ऐसा कहा था कि उन्होंने फिल्म के लिए इतिहास के साथ खिलवाड़ किया है। इस हमले में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका बच गईं थीं। इसके अलावा दीपिका की फिल्म छपाक को भी हिंदू विरोधी बताया गया था।