बादशाह इन दिनों अपने गाने के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है

बॉलीवुड के फेमस रैपर-सिंगर बादशाह इन दिनों अपने गाने के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जहां वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हानिया और बादशाह को एक साथ देखकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज हानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
एक बार बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान एक फैन के पूछे जाने पर कहा था कि उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर बेहद पसंद हैं। उन्होंने हानिया से मिलने की इच्छा भी जताई थी। उनकी तस्वीरें साथ में देखकर यह कहा सकता है कि बादशाह की यह तमन्ना अब पूरी हो गई है।
कहने को तो हानिया आमिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। लेकिन भारत में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में वो सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
बीच में ICC वर्ल्ड कप के दौरान ये अफवाहें जोरों पर थीं कि वो और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस मामले में कोई पुष्टि नहीं दी। वहीं दिवाली के मौके पर बादशाह और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के भी डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। लेकिन बाद बादशाह ने इस बात से इंकार कर दिया। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि जैसा आप लोग सोच रहे हैं। वैसा बिल्कुल नहीं है।
कौन हैं पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर?
हानिया का जन्म 1997 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। जब वो कॉलेज में थीं, तभी उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जानम के लिए ऑडिशन दिया था। फिर उन्होंने 19 साल की उम्र में इसी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें बड़ी पहचान सीरीज तितली से मिली थी, जिसमें उन्होंने एक बेवफा महिला की भूमिका निभाई थी। फिर उन्हें ‘फिर वही मोहब्बत’ और ‘विसाल’ जैसे शोज में भी देखा गया था। उन्होंने ‘जबकि ना मालूम’, ‘अफराद 2’ और ‘परवाज’ जैसी हिट फिल्में भी दी हैं।
हालांकि, उनके करियर में टर्निंग प्वाइंट टीवी शो ‘मेरे हमसफर’ से आया, जिसने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। ये शो पाकिस्तान में TRP के मामले में टाॅप पर रहा था। इस शो में उनके साथ पाकिस्तान के फेमस एक्टर सिंगर फरहान सईद भी नजर आए थे। पाकिस्तान समेत इसे भारत, बांग्लादेश और नेपाल में भी बड़े स्तर पर देखा गया है। हानिया इन दिनों शो ‘मुझे प्यार हुआ था’ में नजर आ रही हैं।