टीकाकरण में नहीं होगी कर्मचारियों की कमी : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

5 साल से छोटे बच्चों के टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने में कर्मचारियों की कमी आड़े नही आएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 13 जनवरी से शुरू हो रहे इस अभियान में 2 लाख 24 हजार से ज्यादा कर्मचारी अभियान में लगाये गए हैं ताकि कोई भी टीकाकरण से वंचित न रहे।
डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता से अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की भी बात कही।
9 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। जो कि 20 तक चलेगा। इसके बाद 13 से 24 फरवरी को दूसरे चरण का अभियान चलेगा। तीसरे चरण में 13 से 24 मार्च तक अभियान चलेगा।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि पांच साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण होना है। खास बात यह है कि जो अभिभावक बच्चों को टीकाकरण कराने में हिचक रहे हैं। उन्हें राजी करना है। टीकाकरण के लिए जागरूक भी करना है। इससे सभी बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होगा। अभी भी अभिभावकों में तमाम तरह की भ्रम की स्थिति है। इसे दूर करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जैसे पोलियो की दवा पिलाने को लेकर लोगों के मन में आशंका रहती है लेकिन उसे दूर करने में कामयाबी मिली। उसी तर्ज पर अब आज यूपी को इस रोग से मुक्ति मिलेगी। इसी तरह टीकाकरण अभियान को लेकर भी लोगों में जागरूक करना है।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि टीकाकरण को सफल बनाने लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 23 हजार 399 ANM को अभियान में लगाया गया है। एक लाख 10 हजार 488 आशा टीकाकरण अभियान में लगाई गई हैं। 78 हजार 888 आंगनबाडी वर्कर भी अभियान से जोड़ी गई हैं। इन सबकी निगरानी के लिए 11 हजार 270 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। टीकाकरण के कुल 1 लाख 14 हजार 186 सेशन आयोजित किए जायेंगे।