हरदोई में पाली थाने पर फरियादियों से मित्र-बत व्यवहार नहीं दलालों के भय से स्वयं नही जाते फरियादी

जनपद हरदोई में पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की अपने ईमानदारी और स्वच्छ व तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर होने की चर्चा पूरे जनपद में है कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर अपने अधिकारियों पर कार्रवाई भी करते रहते हैं लेकिन जनपद के पाली थाना पर दलालों के सक्रिय होने के कारण फरियादी स्वयं थाने पर जाने से डरते हैं ऐसा ही एक मामला 18 अगस्त को देखने को मिला एक व्यक्ति अपनी पत्नी की दवाई लेने शाहजहांपुर गया था वापस घर आते समय पाली थाना के दादौरा निवासी टेंपोचालक ने टक्कर मार के गाड़ी का शीशा तोड़ा जब उसका खर्चा मांगा तो क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मारपीट की गई पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की शिकायत में गाड़ी का शीशा तोड़ने मारपीट करने और एक सोने की चैन लूटने का आरोप लगाया गया है पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि गाड़ी का खर्चा व सोने की चैन वापस दिलवाया जाए तथा टेंपो चालक और उसके अज्ञात साथियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए