इमारत में आज भी चल रहा मदरसा, क्या है टीपू सुल्तान के मंदिर तोड़ने का सच जानिए

दूर से दिखाई देने वालीं दो ऊंची-ऊंची मीनारें। एंट्री गेट पर एक सिक्योरिटी गार्ड। उसके साथ में आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया यानी ASI के दो कर्मचारी। ये कर्नाटक के मंड्या जिले में आने वाले ऐतिहासिक शहर श्रीरंगपटना की जामिया मस्जिद है, जो एक किले में बनी है।
आप यहां की फोटो-वीडियो नहीं ले सकते, क्योंकि ये ASI के संरक्षण में है, हालांकि मस्जिद के अंदर एक मदरसा चल रहा है। 60 बच्चे यहां पढ़ते हैं। ये सभी रहते, खाते-पीते भी यहीं हैं। एक प्रेयर हॉल है, जिसमें हर रोज पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है।

10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग है, 13 मई को रिजल्ट आएगा। चुनाव से पहले जामिया मस्जिद का मसला फिर खड़ा हो गया है। हिंदू संगठन करीब 8 साल से इस मस्जिद का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां नमाज बंद करवाकर, पूजा की इजाजत दी जाए