रूसी सेना को रोकने के लिए तोड़ा गया था बांध

यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे सैनिकों को रोकने के लिए तोड़े गए बांध का नतीजा अब तक दमिदीव में दिख रहा है। यहां के क गांव में स्थित करीब पचास घर बाढ़ के कारण आधा डूबे हुए हैं और यह हालात पिछले एक महीने से है। शनिवार को देर शाम यहां के गर्वनर ओलेक्सी कुलेबा (Oleksiy Kuleba) ने यह जानकारी दी।
यूक्रेनी सेना ने फरवरी में इरपिन (Irpin) नदी पर बने बांध को ध्वस्त कर दिया जिसके कारण गांव में पानी घुस गया। यहां के घर और खेत-खलिहान पानी में डूब चुके हैं। साथ ही गांव के आस-पास का हजारों एकड़ पानी में डूबा हुआ है। हालांकि इससे कीव में रूसी सैनिकों को घुसने से रोकना आसान हो गया। टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर कुलेबा ने पोस्ट लिखा, ‘इस वक्त दमिदीव के गांव में पचासों घर पानी में डूबे हुए हैं। लोग हालात से वाकिफ हैं। हम इस समस्या का समाधान करने में जुटे हैं।’

रूसी हमले के तुरंत बाद गांव से अधिकांश लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि फरवरी अंत में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था।