आइफा अवार्ड में एक्टर ने दोबारा रचाई शादी, सात समंदर पार फिर निकली विकी कौशल की बारात,

बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों की केमेस्ट्री लोगों की इतनी भाती है कि इनकी हर एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होती हैं। बीते दिनों ही विकी कौशल ने दुबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स 2022 में हिस्सा लिया। इस मच अवेटेड अवॉर्ड शो में विकी कौशल अकेले ही पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड से जुड़े कई पोस्ट सामने आ रहे हैं। एक ऐसे ही वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स आईफा अवॉर्ड्स 2022 (IIFA Awards 2022) में विकी कौशल की बारात निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
विकी कौशल और कटरीना कैफ बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद यह पहला मौका था जब विकी किसी अवॉर्ड शो का हिस्सा बने। ऐसे में आईफा 2022 में उनकी मौजूदगी से तो चार चांद ही लग गए। इस अवॉर्ड शो से सामने आए एक वीडियो में जेनेलिया डिसूजा, मनीष पॉल, तमन्ना भाटिया और कृति सेनन समेत तमाम लोगों ने मिलकर विक्की कौशल की बारात निकाली और कटरीना कैफ की एक तस्वीर के साथ उनकी शादी की कुछ रस्में भी करवाईं। सामने आए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि IIFA 2022 में विकी कौशल को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड लेते वक्त विकी कौशल ने उन सभी लोगों को याद किया जिनकी वजह से वह यहां तक पहुंचे हैं और जिनसे उन्हें लगातार सपोर्ट मिलता रहा है। इस दौरान विकी कौशल ने कटरीना कैफ को माय ब्यूटीफुल वाइफ कहकर संबोधित किया। आईफा 2022 के बेस्ट एक्टर का खिताब विकी कौशल को उनकी फिल्म सरदार उधम के लिए मिला है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी सराहा था।