छोटी सी उम्र में तैमूर अली खान ने करीना कपूर और सैफ को महसूस करवाया गर्व, ताइक्वांडो में मिला येलो बेल्ट

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान बहुत ही कम उम्र में सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी जब भी कोई तस्वीर सामने आती है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाती है। हाल ही में तैमूर अली खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने माता-पिता करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में तैमूर अली खान किसी साधारण कपड़ों में नहीं बल्कि ताइक्वांडो की कॉस्टयूम में नजर आ रहे हैं

5 साल के छोटे नवाब तैमूर अली खान एक चैम्पियन हैं, क्योंकि छोटी सी उम्र में तैमूर अली खान ने न सिर्फ अपने माता-पिता को गर्व महसूस करवाया बल्कि छोटी सी उम्र में ताइक्वांडो में येलो बेल्ट जीती। दरअसल तैमूर की ताइक्वांडो में येलो बेल्ट लगाए हुए ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के चेहरे पर बेटे को येलो बेल्ट मिलने की खुशी साफ छलक रही है। तैमूर वीडियो में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ नन्हे तैमूर ताइक्वांडो करते हुए पोज कर रहे हैं।
जहां बेटे तैमूर ताइक्वांडो कॉस्टयूम में नजर आए, तो वही सैफ का टी-शर्ट और जींस में कैजुअल लुक देखने को मिला। हालांकि ब्लू शर्ट और जींस के साथ पिंक डार्क लिपस्टिक लगाए हुए करीना कपूर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से अपने प्रशंसकों का दिल पूरी तरह जीत लिया। तैमूर के इस वीडियो को देखकर करीना-सैफ और नन्हे तैमूर को चाहने वालों को भी बहुत गर्व महसूस हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘टिम-टिम सबसे ज्यादा स्मार्ट है’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये लोग टाइगर श्रॉफ की तरह ही बेटे को ट्रेनिंग दे रहे हैं’।

करीना कपूर खान जब भी अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो वह फैंस को खूब पसंद आती है। हाल ही में करीना कपूर ने मदर्स डे के खास मौके पर दोनों बेटों को साथ बीच पर मस्ती करते हुए एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में जेह और तैमूर की उनकी मां करीना संग बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती हैं। करीना कपूर खान की फिल्मों की बात करें तो वह एक बार फिर से जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा करीना जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू कर रही हैं।