दूसरी मेयर के रूप में आज शपथ लेंगी सुषमा खरकवाल

लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में आज से शहर की सरकार शुरू हो जाएगी। मेयर और पार्षद शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। दोपहर करीब 12.30 बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा। लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब शपथ दिलाएंगी। इस दौरान सभी पार्षद भी मेयर के बाद शपथ लेंगे। उनको मेयर शपथ दिलाएंगी। कार्यक्रम के लिए शहर में करीब 1500 लोगों को आमंत्रण दिया गया है। इसमें एक-एक पार्षद करीब 5 लोगों को अपने साथ कार्यक्रम में ला सकते है। शपथ लेने के साथ ही 23 जून से पहले सदन की पहली बैठक करनी होगी। इसमें नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया के बाद यह दूसरा मौका होगा जब राजधानी में मेयर की कमान महिला संभालेगी। इससे पहले साल 2017 के चुनाव में संयुक्ता भाटिया शहर की पहली महिला मेयर बनी थी। शहर के 110 वार्ड में इस बार सबसे ज्यादा सीट बीजेपी को खाते में गई है। बीजेपी ने 80 सीट पर जीत हासिल किया है। इसके बाद 21 सीट पर सपा, 4 पर कांग्रेस, 4 निर्दल और एक सीट बसपा के खाते में गया है। वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में लखनऊ के सभी 9 विधायकों को भी बुलाया जाएगा। इसमें ज्यादातर लोग कार्यक्रम में शामिल भी होंगे। लखनऊ में बीजेपी के 7 और सपा के दो विधायक है। इसके अलावा सांसद को भी निमंत्रण जाएगा। हालांकि राजनाथ सिंह का आना मुश्किल है। कौशल किशोर अगर शहर में रहते हैं तो वह कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। हालांकि डिप्टी सीएम समेत कई विधायक शहर से बाहर है ऐसे में वह कार्यक्रम में शमिल नहीं होंगे।
30 साल से बीजेपी से जुड़ी सुषमा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से पार्टी से जुड़ी सुषमा उस दौर में भी दो छोटे बच्चे होने के बाद भी रैलियों में स्कूटर से आती थी बल्कि सबसे ज्यादा सक्रिय रहती थी। उनके पति सेना से रिटायर हुए है।