सुरेश पासी प्रदेश मंत्री, सुभाष यदुवंश महामंत्री और मोहित बेनीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

UP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार शाम को नई टीम का ऐलान किया। जिसमें सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इसमें पूर्व मंत्री रहे सुरेश पासी को संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया। प्रदेश मंत्री रहे सुभाष यदुवंश को प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने 17 उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। जिसमें पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, ब्रज बहादुर सिंह, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पदम सेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ धर्मेंद्र सिंह, देवेश कुमार कोरी और त्रियंबक त्रिपाठी का नाम है।

गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
शंकर गिरी, डॉ चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि, बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
भूपेंद्र चौधरी ने प्रकाश पाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र, शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र, कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र, द्रुविजय सिंह को ब्रज क्षेत्र और सत्येंद्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया।

सुभाष यदुवंश : सुभाष यदुवंश मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में विधान परिषद सदस्य हैं। उन्हें युवा मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर सबसे पहले संगठन में जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद उन्हें प्रदेश संगठन में मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सुभाष यदुवंश को बीजेपी ने तीसरी बार प्रमोशन देते हुए प्रदेश महामंत्री बनाया है। माना जा रहा है कि यादव वोट बैंक को लेकर उनका प्रमोशन हुआ है।
मोहित बेनीवाल : मोहित बेनीवाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं। उन्हें दो बार क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने क्षेत्रीय टीम से बीजेपी संगठन में एंट्री की। मौजूदा समय में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा की मोहित बेनीवाल के माध्यम से पश्चिमी यूपी में जाट और दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश है।
सुरेश पासी: सुरेश पासी अमेठी जिले के रहने वाले हैं। 2017 में विधायक बने और योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में मंत्री रहे। सुरेश पासी अमेठी जिले के सुरक्षित सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। योगी सरकार में उनको मंत्री नहीं बनाया गया। पहली बार संगठन में सीधे प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सुरेश पासी को दी गई है। सुरेश पासी को स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता है।