बर्फबारी के बीच कुल्लू के नंदा देवी में सुनील शेट्टी के शॉट्स, बीच में खराब हुआ मौसम

हिमाचल के कुल्लू में इन दिनों नंदा देवी वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। रविवार को कोठी में फिल्म की शूटिंग हुई। इस दौरान बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी बर्फ के फाहों के बीच शूटिंग करते नजर आए। सुबह 10 बजे शूटिंग शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद 3 बजे के करीब बर्फबारी शुरू हो गई। उस समय सुनील शेट्टी अपने शॉट दे रहे थे, ऐसे में मौसम ज्यादा खराब होने पर शूटिंग टीम ने 3.30 बजे पेकअप कर लिया।
बता दें कि एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज फिल्म यूनि​​​​​​​ट सुबह 5 बजे सेट पर पहुंच गई थी। सुनील शेट्टी अपनी क्रिस्टा कार में 10 बजे शूटिंग की लोकेशन कोठी पहुंचे। सुनील शेट्‌टी शूटिंग स्थल से करीब 50 किमी दूर ताज बड़ागढ़ रिजोर्ट एंड स्पा में ठहरे हैं।
शूटिंग स्थल के नजदीक यूनिट से बाहर का कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकता। इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकल कमांडो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।​​​​​​​एंडेमोल शाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वेब सीरीज में एक्शन थ्रिलर दर्शकों को देखने को मिलेगा। आज की शूटिंग में ब्लास्टिंग के सीन भी फिल्माए गए, जिसके लिए सेब पेटियों का इंतजाम किया गया था।फिल्म में फायरिंग के सीन भी फिल्माए गए।
नंदा देवी माउंटेन भारत की दूसरी सबसे उंची चोटी है। जिसका मूल नाम ‘आन्नद देने वाली देवी’ है। नंदा देवी वेब सीरीज इसी चोटी पर आधारित है, जिसमें सुनील शेट्टी अपने दोस्तों के साथ नजर आएंगे। सुनील शेट्टी शूटिंग के दौरान माउंटेन व्हाइट ड्रेस में नजर आएंगे।
सुनील शेट्टी 61 साल के हो गए हैं। मगर वह अब भी 30 साल के जवानों को मात देते नजर आ रहे हैं। सुनील के साथ महेश एंड राजेश मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, लोकल नौजवानों विरू एंड साहिल को भी वेब सीरीज में मौका दिया गया है। सब कलाकारों के बीच सुनील सबसे फिट नजर आए।