सुहाना ‘द आर्चीज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जानिए

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें सुहाना ‘द आर्चीज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं द आर्चीज सुहाना खान की पहली फिल्म नहीं हैं। दरअसल 2019 में जब सुहाना कॉलेज में थीं तब उन्होंने ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ नाम की 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ रॉबिन गोनेला हैं। फिल्म को थियोडोर गिमेनो ने डायरेक्ट किया था।
फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ रोड ट्रिप से जुड़ी हुई कहानी है। फिल्म में सुहाना सैंडी नाम की लड़की का किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। सैंडी अपने पार्टनर को अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इसी ट्रिप में उन्हें यह एहसास हो जाता है कि उनका पार्टनर इस रिश्ते में ज्यादा इन्वॉल्व नहीं है। यह फिल्म 2019 में यूट्यूब पर रिलीज की गई थी। इसे शेयर करते हुए थियोडोर गिमेनो ने लिखा था कि उन्होंने इस शॉर्ट फिल्म पर एक साल तक काम किया है।
फिल्म में अगस्त्य नंदा आर्ची का लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। सुहाना वेरोनिका का रोल निभाएंगी जो कि हाई स्कूल की सबसे पॉपुलर टीनेजर है। खुशी कपूर फिल्म में वेरोनिका की बेस्ट फ्रेंड बनी दिखी हैं। वेरोनिका और खुशी, दोनों ही आर्ची से प्यार करने लगती हैं।
मिहिर आहूजा फिल्म में जगहेड का रोल करेंगे जो आर्ची के बेस्ट फ्रेंड हैं। युवराज मेंडा डिलटन डेली का रोल करेंगे और रेगी मेंटल का रोल वेदांत रैना निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में 60s के दशक का सेट दिखाया गया है। प्यार, दोस्ती और ब्रेक-अप के दौर से गुजरती हुई इस कहानी को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।