आगरा में भव्य रूप से उद्घाटित हुआ अत्याधुनिक थाना एकता, पुलिस आयुक्त ने काटा फीता

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नव-निर्मित थाना एकता का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक, ग्राम प्रहरियों व पुलिस विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आधुनिक संसाधनों व उन्नत तकनीक से लैस यह नया थाना पुलिसिंग में दक्षता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सम्भ्रांत नागरिकों से संवाद, ग्राम प्रहरियों को किट वितरण

उद्घाटन के उपरांत पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार ने थाने पर उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता की समस्याओं, सुझावों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर वार्ता की।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती देने हेतु ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उन्हें आवश्यक किट वितरित की। यह किट प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होगी।

पुलिसिंग में बढ़ेगी मजबूती

नव-निर्मित थाना एकता के संचालन शुरू होने से स्थानीय निवासियों को पुलिस सेवाओं में गति, सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

थाना परिसर की आधुनिक संरचना, नागरिक-हितैषी माहौल और उच्च सुरक्षा मानकों के साथ यह थाना आगरा पुलिस की भविष्यवादी सोच का प्रतीक बनकर उभरा है।