मोहनलालगंज सीट से सपा के आरके चौधरी ने भाजपा के कौशल किशोर को हरा दिया

लखनऊ लोकसभा सीट पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के रविदास मेहरोत्रा को हराया। वहीं मोहनलालगंज सीट से सपा के आरके चौधरी ने भाजपा के कौशल किशोर को हरा दिया है। लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ओपी श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मुकेश सिंह चौहान को चुनाव हरा दिया है।
राजनाथ सिंह को 6 लाख 12709 वोट मिले हैं। उन्होंने 1 लाख 35159 वोटों की बढ़त हासिल की है। वहीं मोहनलालगंज सीट से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी को 6 लाख 66869 वोट मिले हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर पर 70292 वोटों की बढ़त हासिल की है।
भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। सीएम योगी ने अपने आवास पर दोनों डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ बैठक किया। उनकी बैठक 2.5 घंटे से अधिक समय तक चली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर समीक्षा किया।
उधर सपा कार्यकर्ता गदगद हैं। पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। कांग्रेस कार्यालय पर की पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस नजर रख रही है।