सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कवि उदय प्रताप सिंह होंगे सोने लाल पटेल जयंती पर शामिल

सपा की मुख्य सहयोगी दल अपना दल कमेरावादी फाउंडेशन के द्वारा सोनेलाल पटेल की जयंती पर जातीय जनगणना पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया है। सभा के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रकवि उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल करेंगी।

बता दें इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम कराए जाने की परमिशन ना मिलने के बाद लोहिया ट्रस्ट विक्रमादित्य मार्ग कार्यालय पर आयोजित किया जा रहा है।
सोनेलाल पटेल का जन्म कन्नौज के ग्राम बुगलयी में एक किसान परिवार में 2 जुलाई 1950 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में किसानों, गरीबों व कमेरा समाज के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया। 17 अक्टूबर 2009 को एक सड़क दुर्घटना में उनका देहांत हो गया था। चार नवंबर 1995 को पार्टी का गठन किया था।