सोनू सूद ने मजदूरों के साथ बनाई ईंट: मजदूरों ने दिए दस में से दस रेटिंग

 एक्टर सोनू सूद को गरीबों का मसीहा कहते हैं। उन्होंने कोरोना काल से लेकर अब तक कई लोगों की मदद की है। हाल ही में सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ ईंट बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ईंट के भट्टे पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक मजदूर भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में सोनू कहते हैं, तो मेरे साथ रंजीत हैं’। रंजीत 22 साल से ईंट के भट्टे पर ईंट बनाता है। ईंटे वो होती हैं जो हमारा घर बनाती हैं और हम घर के अंदर आराम से रहते हैं। इसके बाद सोनू सांचे की मदद से ईंट बनाते हुए दिखाई दिए।

ईट बनाने के बाद सोनू ने मजदूर से पूछा- ये कैसी बनी है?। रंजीत ने हंसते हुए कहा, ‘साफ नहीं बनी है’। इसके बाद सोनू फिर से ईंट बनाते हुए दिखाई दिए। सोनू के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सोनू ने आगे दूसरी ईंट बनाकर मजदूर से पूछा- वह उनकी ईंट को कितना नंबर देगा। जवाब में उसने सोनू को दस में से दस नंबर देने की बात कहता है।

बता दें, सोनू सूद जल्द ही फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो पंजाब पर ही आधारित है। फिल्म फतेह में सोनू एक दमदार विलेन का रोल निभाएंगे। इसे सोनू सूद की ही होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शन के बैनर तले ही तैयार किया जा रहा है।

इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।