स्पेशल गाउन पहनकर किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल हुईं सोनम कपूर, जानिए

किंग चार्ल्स की ताजपोशी के दूसरे दिन रविवार रात को विंस्डर कैसिल में कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिकी सिंगर केटी पेरी, लायनल रिची, पॉप ग्रुप टेक दैट सहित कई सेलेब्रिटीज ने परफॉर्म किया। इस कॉन्सर्ट में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।

इंडियन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। उन्होंने वर्चुअली होने वाले कॉमनवेल्थ देशों की परफॉर्मेंस को इंट्रोड्यूस ​​​​​​​किया। प्रोग्राम में सोनम ने स्पेशल गाउन पहना, जिसे भारत और ब्रिटेन के दो डिजायनरों ने मिलकर तैयार किया था।
​​​​​​​विंस्डर कैसिल में हुए कॉन्सर्ट में किंग चार्ल्स, क्वीन कैमिला, प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हुए। प्रिंस विलियम ने कॉन्सर्ट में कहा कि पा (पिता) हम सबको आप पर गर्व है। उन्होंने किंग चार्ल्स की पिछले 50 सालों की अचीवमेंट्स के बारे में भी बताया।
इस कॉन्सर्ट को डाउनटाउन ऐबे फिल्म के स्टार ह्यू बॉनविल ने होस्ट किया। इसमें हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज, मैन वर्सिस वाइल्ड के मशहूर होस्ट बेयर ग्रिल्स और सिंगर सर टॉम जोन्स ने भी वर्चुअल मैसेज साझा किया। इसके अलावा रॉयल बैले, ओपेरा, रॉयल कॉलेज और रॉयल शेक्सपियर कंपनी ने साथ मिलकर परफॉर्मेंस दी।किंग चार्ल्स की ताजपोशी के बाद रॉयल फैमिली ने एक प्राइवेट लंच होस्ट किया। इसमें सिर्फ खास मेहमानों को ही शामिल किया गया। हालांकि, शाही परिवार ने मेहमानों की घोषणा नहीं की। इसके अलावा पूरे ब्रिटेन में 2 दिन के अंदर करीब 67 हजार लंच पार्टी आयोजित की जाएंगी। हालांकि, इनमें से किसी भी पार्टी में किंग और क्वीन शामिल नहीं होंगे।
ब्रिटेन में शनिवार को 70 साल बाद ताजपोशी समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 3:30 बजे शुरू हुई इस सेरेमनी में चार्ल्स और कैमिला को UK के नए राजा-रानी घोषित किया गया। इसके साथ ही किंग चार्ल्स ब्रिटेन के अब तक के सबसे बुजुर्ग राजा बन गए। किंग चार्ल्स की उम्र 74 साल है। किंग-क्वीन का काफिला दोपहर करीब 2:50 पर बकिंघम पैलेस से डायमंड जुबली स्टेट कोच से निकला। इसके बाद करीब 2 किलोमीटर की यात्रा करके काफिला वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च पहुंचा।

यहां 5 स्टेप्स में किंग की ताजपोशी की गई। सबसे पहले उन्हें किंग के तौर पर पहचान मिली। फिर आर्कबिशप ने चार्ल्स को शपथ दिलाई। इसके बाद उनका अभिषेक हुआ और फिर किंग चार्ल्स को सेंट एडवर्ड क्राउन पहनाया गया। आखिरी स्टेप में किंग और क्वीन अपनी राजगद्दी पर बैठे। 80 मिनट तक चली इस सेरेमनी के बाद किंग-क्वीन सुनहरे रथ में बैठकर बकिंघम पैलेस लौटे। इस दौरान ब्रिटेन के 5 हजार से ज्यादा सैनिकों ने मार्च पास्ट किया। ताजपोशी के बाद ब्रिटेन में अलग-अलग जगहों पर गन से सलामी दी गई
इसके बाद नए किंग-क्वीन के साथ रॉयल फैमिली के कुछ खास लोग परंपरा के मुताबिक रॉयल बालकनी में नजर आए। ताजपोशी समारोह का अंत ब्रिटेन के एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट के साथ हुआ। पूरी सेरेमनी में दुनिया से कई सेलेब्रिटीज और करीब 200 देशों के पॉलिटिकल लीडर्स/रिप्रेजेंटेटिव्स शामिल हुए थे। BBC के मुताबिक, ताजपोशी के दौरान चर्च में करीब 2200 लोग मौजूद थे। किंग चार्ल्स की ताजपोशी में 100 मिलियन पाउंड यानी करीब एक हजार करोड़ रुपए का खर्च आया। ये पैसा ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स की ही जेब से लिया गया है। इसमें रॉयल खजाने का इस्तेमाल नहीं हुआ।