शक्ति कपूर के जन्मदिन पर जाने उसके बारे में कुछ खास बातें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) का जन्मदिन 3 सितंबर को होता है। शक्ति कपूर का नाम उन बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार है, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर न सिर्फ हर किसी का दिल जीता बल्कि अपने लिए एक अलग और बड़ा मुकाम बनाया। शक्ति कपूर ने बतौर खूंखार विलेन जहां लोगों के सहमा दिया तो वहीं कॉमेडी से खूब हंसाया भी। शराब की लत से लेकर असली नाम तक, जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं
शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को हुआ था और उनका असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति कपूर का सिनेमाई करियर करीब 3 दशक का है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अभी तक करीब 700 फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। शक्ति ने एक ओर जहां खूंखार विलेन्स को एक नई बुलंदी पर पहुंचाया तो वहीं अपनी जोरदार कॉमेडी से हर किसी को लोटपोट भी किया। 80 और 90 के दशक में शक्ति ने असरानी और कादर खान के साथ करीब 100 फिल्मों में कॉमेडी और विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता। विकीपीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म रंजीत खनल थी, जो 1975 में रिलीज हुई थी।

बता दें कि शक्ति कपूर ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कई अन्य भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। शक्ति कपूर के खाते में मलयाली, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तेलुगू, इंग्लिश, नेपाली, मराठी, असमी, कन्नड़, बांग्लादेशी और बंगाली फिल्म भी शामिल हैं। याद दिला दें कि साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म युद्ध भूमि में शक्ति कपूर ने चिरंजीवी के साथ काम किया था।
अक्षय कुमार से कियारा आडवाणी तक, हमारी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनका असली नाम कुछ और है लेकिन उन्होंने स्क्रीन के लिए किसी अलग नाम को चुना। ऐसे ही एक सितारे शक्ति कपूर भी हैं। शक्ति कपूर ने सुनील दत्त के कहने पर अपना नाम बदला था। कहा जाता है कि संजय दत्त की फिल्म रॉकी में शक्ति को विलेन का रोल मिला था और उस वक्त सुनील ने उनसे कहा था कि सुनील सिकंदरलाल कपूर उनकी पर्सनैलिटी से मैच नहीं खाता है। शक्ति ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते उनके किरदारों के नाम से भी जाने जाते हैं, जैसे ‘नंदू सबका बंदू’ या फिर ‘क्राइम मास्टर गोगो।’
शक्ति कपूर, बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। शक्ति ने बिग बॉस के सीजन 5 में धमाका किया था और शो में उन्होंने कई खुलासे किए थे। शो में शक्ति ने बताया था कि उन्हें शराब की लत लग गई थी और इससे छुटकारा पाने के लिए ही वो बिग बॉस के घर में आए थे। शक्ति ने ये भी बताया था कि यै फैसला उन्होंने बेटी श्रद्धा कपूर के कहने पर लिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक मिजाज को लेकर खबरों में रहती हैं। उनके खाते में भले ही फिल्में कम रही हैं, लेकिन बोल्डनेस से उन्होंने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म जर्नी ऑफ कर्मा में पूनम पांडे ने शक्ति कपूर के साथ काफी बोल्ड और हॉट सीन्स दिए थे। फिल्म के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। फिल्म शक्ति कपूर ने करीब 39 साल छोटी पूनम पांडे के साथ ऑनस्क्रीन आग लगा दी थी।