सीतापुर:उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा होली परिक्रमा मेला महोत्सव मिश्रित-नैमिषारण्य का किया गया उद्घाटन

मिश्रिख सीतापुर / राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा आज होली परिक्रमा मेला महोत्सव मिश्रित-नैमिषारण्य-2026 का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण सहित उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा देखा एवं सुना गया। प्रभारी मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया व ओ0डी0पी0ओ0 के तहत बनाये जा रहे प्रोडेक्टों को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्री ने लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाये। होली परिक्रमा मेला महोत्सव मिश्रित-नैमिषारण्य-2026 में विभिन्न विद्यालयों से आये हुये बच्चों ने स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया। इस अवसर प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आशाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया और अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित भी किया गया। उन्होंने बताया कि आशा योजना का शुभारंभ वर्ष 2005 में हुआ। उस समय मातृ व शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक थी, जिसकी मुख्य वजह घरेलू प्रसव थी। प्रदेश में वर्ष 2005 में लगभग 74 प्रतिशत घरेलू प्रसव हुआ करते थे, वहीं अब घरेलू प्रसवों में बहुत कमी आयी है तथा आज 85 प्रतिशत से अधिक संस्थागत प्रसव हो रहे हैं, जिससे निसंदेह आशा का योगदान है। इसी तरह अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीकाकरण, परिवार नियोजन ,टीबी, कुष्ठ, मलेरिया एवं फाइलेरिया नियंत्रण, नवजात शिशु व बाल देखभाल, रोगों की पहचान व संदर्भन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, आयुष्मान भारत अंतर्गत गोल्डेन कार्ड, आभा आई0डी0 के निर्माण हेतु जागरूकता में आशा प्रमुख भूमिका में हैं। आज लगभग स्वास्थ्य विभाग के 21 कार्यक्रमों की 94 गतिविधियों में आशा भूमिका निभा रही हैं व संबंधित गतिविधियों के लिए आशा को मानदेय भी दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में कुल 3830 आशाओं को लगभग 31करोड़ 12 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दी गई। वही वित्तीय वर्ष 2025-26 में आशाओं को लगभग 26 करोड़ 52 लाख धनराशि वितरित की गई। आज स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ व ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के प्रत्येक गांव/मोहल्ले में मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य कर रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य की योजनाएं व आशा की भूमिका पर मुन्ना जादूगर द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई  तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल भी लगाया गया जिसमें चिकित्सीय परामर्श व विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। सहयोगी संस्थाओं में पी0एस0आई0 व पी0एफ0आई0 का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजनमानस उपस्थित रहा।

Leave a Comment