सीतापुर: युवक और युवती की गला रेत कर हत्या नहीं हो सकी शिनाख़्त

तालगांव/सीतापुर – कोतवाली क्षेत्र के अमावा से पड़रिया जाने वाले मार्ग पर रविवार की सुबह एक युवती व युवक के शव बरामद हुए हैं। दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। युवती का सिर धड़ से अलग था। उसकी लाश नग्न हालत में मिली है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद दोनों शव यहां फेंके गए हैं।
घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है। खबर पाकर एसपी आरपी सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों लाशों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी है।
तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर गांव के पास गांव के कुछ लोग रविवार की सुबह खेतों की ओर निकले थे, तो इसी बीच ग्रामीणों ने क्षेत्र के ही अमावा व पड़रिया मार्ग पर एक युवती की लाश पड़ी देखी। कुछ दूरी पर एक युवक भी मृत हालत में पड़ा था।दोनों की लाश देखकर गांव वालों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर क्षेत्रीय पुलिस के अलावा एसपी आरपी सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि दोनों की गला रेत कर हत्या की गई है। महिला का सिर धड़ से अलग था।
वह नग्न हालत में थी। उसके शरीर पर चोटों के कई गहरे जख्म थे। पड़ोस में टिफिन बॉक्स में खाना, पानी की बोतल, चप्पल बरामद हुई है। युवती की लाश से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक युवक की भी लाश पड़ी थी। उसका भी गला कटा हुआ था।
शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। उसने लोवर, टी-शर्ट पहन रखी थी। पड़ोस में चप्पल, मास्क पड़ा था। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद लाशों को यहां डाला गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई थी।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही दोनों लाशों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा l

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर