सीतापुर :भोले बाबा धाम पर श्रीमद् भागवत की अमृतमई कथा सुनकर मुग्ध हुए श्रोता

मिश्रिख के ग्राम सहसापुर में स्थित बोले बाबा धाम में बुधवार को कलस यात्रा के साथ आचार्यों द्वारा श्रीमद् भागवत और विराट संत समागम का धूम धाम से शुभारंभ हो गया था! इस धार्मिक कथा के आज समापन दिवस में कथाव्यास पंडित मधुलेश कुमार मिश्रा ने अपनी अमृत मई वाणी से श्रोताओं को कृष्ण और सुदामा मिलन का रसपान कराया।इस भागवत के प्रसंग में उन्होने सुदामा की पत्नी के बार बार कहने पर सुदामा को श्री कृष्ण के पास भेजने का प्रसंग सुनाया। जिसको सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए । आयोजित कथा और विराट संत सम्मेलन में कथा व्यास पंडित मधुलेश कुमार मिश्रा दुलामऊ ने अपनी अमृत मई वाणी से श्रीमद् भागवत की अमृत वर्षा की।जिसमें श्री रामप्रसाद मौर्य,बाबूराम मौर्य अरविंद मौर्य,मनोज मौर्य,अंकित मौर्य,सुनील मौर्य,रामजी मौर्य,रामसिंह मौर्य,अंकुल मौर्य,सोनू श्रीवास्तव का सहयोग रहा